काम की बात

मुख्यमंत्री जी, नोएडा में नहीं बल्कि वाराणसी में हो फ़िल्म सिटी : यतींद्र

नोएडा में प्रस्तावित फ़िल्म सिटी का निर्माण नोएडा में न कराकर वाराणसी में हो इसके लिये बीएचयू के पूर्व छात्रनेता यतीन्द्र पति पांडेय उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र को कुछ इस प्रकार से लिखा है ।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय ,

उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण होना आप का सराहनीय कदम है लेकिन नॉएडा में बनाने का फैसला उचित नहीं है। उत्तर प्रदेश की पूर्ववत सरकारों ने भी अपने विकास का केंद्र पश्चिमी यूपी को ही रखा नॉएडा में पहले से ही आईटी हब व अन्य मल्टीनेशनल कम्पनियाँ मोजूद हैं। पूर्वांचल के क्षेत्र के साथ सदियों से सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है। आप के मुख्यमंत्री बनने के बाद हम पूर्वांचलियों में ये उत्साह जगा की अब विकास के केंद्र में पूर्वांचल का क्षेत्र प्रमुख रहेगा। वाराणसी देश की धार्मिक राजधानी है अगर फिल्म सिटी का निर्माण यहाँ होता है तो पूरा पूर्वांचल रोजगार से प्रभावित होगा। रोजगार के साथ-साथ राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी और टूरिज्म भी बढ़ेगा। वाराणसी में अनवरत फिल्म या सीरियल के शूटिंग हमेशा होती रहती है, गंगा घाट हों या मंदिर हमेशा किसी न किसी स्थान पर फिल्म या टेलीविज़न के कलाकार दिख जाते हैं। वाराणसी में फिल्मो के निर्माण से फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर भी दबाव बना रहेगा जिससे अधिक से अधिक फिल्मे देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाली होंगी , फिल्मो में अनैतिक व अश्लील दृश्यों पर लगाम लगाया जा सकेगा और बॉलीवुड के इस्लामीकरण को भी रोका जा सकेगा। सारनाथ के बौद्ध स्तूप विदेशी आकर्षण का केंद्र हैं जिससे हॉलीवुड व अन्य विदेशी फिल्म इंडस्ट्री का भी ध्यान वाराणसी फिल्म सिटी पर होगा।

महोदय ,
अभी नॉएडा में सिर्फ भूमि का निर्धारण हुआ है अधिग्रहण नहीं हुआ है। इसलिए आप से पूर्वांचल के युवाओं की तरफ से निवेदन करता हूँ की नॉएडा में फिल्म सिटी बनाने के फैसले को बदला जाये और वाराणसी में फिल्म सिटी बनाने पर विचार किया जाये जिससे पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश लाभवंतित हो।

                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *