पुण्य स्मरण

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आंदोलन में जिन्होंने “मीनार का चमकदार संगमरमर” बनने के बजाय “बुनियाद की ईट” बनना चुना

मऊ। राष्ट्र ऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नेता नगर पालिका परिषद मऊ के सभासद व प्रतिनिधि उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने अपने कार्यालय पर पंडित जी चित्र पर अपनी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा की पंडित जी के प्रेरणादयी स्मृति को सादर नमन्। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आंदोलन में जिन्होंने “मीनार का चमकदार संगमरमर” बनने के बजाय “बुनियाद की ईट” बनना चुना आज ऐसे दीनदयाल जी की जयंती पर उनको कोटिश प्रणाम!
भारत में राष्ट्रप्रेम का सनातन आंदोलन यदि आज सफल होता परिलक्षित हो रहा है तो इसके पीछे दीनदयाल जी जैसे त्यागी और समर्पित महामानवों का योगदान है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव श्री राम जयसवाल जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप तानवानी,जिला उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अश्विन सिंह, जिला सचिव, कन्हैया जायसवाल, गौरव जयसवाल, सुधीर दयाल, दिल्ली विश्वविद्यालय के शोध छात्र शशांक तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *