अपना जिला

मधुबन में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के देवारा में 22 वर्षीय युवक की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक नुरुल्लाहपुर गांव का है 22 वर्षीय युवक मुकेश ट्रैक्टर ट्राली से टेंट का सामान लेकर देवारा क्षेत्र में जा रहा था। जैसे ही बाजार के राजीव चौक के पास पहुंचा की लटक रहे बिजली की तार के चपेट में गया और बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुवन में भर्ती कराए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकेश के पिता ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही और पुत्र की जान जाने की रिपोर्ट की तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *