अपना जिला

PM मोदी के 07 वर्ष कार्यकाल पूर्ण करने पर, BJP नेताओं ने संत रविदास मंदिर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विगत कई दिनों से सेवा सप्ताह के रूप में अभियान चला रखा है।
         जनपद के सभी तीन सौ इक्कीस सेक्टरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह पूरे उत्साह से मनाया। प्रत्येक सेक्टर में कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया।
         भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि, विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा के सहयोग से पूरे जनपद के सभी सेक्टरों में कोरोना कीट उपलब्ध करवाई गई। जिसको प्रत्येक सेक्टर में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया तथा जरूरी प्रीकासन अपनाने का आग्रह किया।
            जिलाध्यक्ष ने सेवा कार्य के अंतर्गत हलधरपुर मण्डल में ग्राम चकरा की दलित बस्ती में संत रविदास मंदिर में झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही में सेनेटाइजर का छिड़काव करते हुए मास्क का भी वितरण किया गया वी वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
            जिलाध्यक्ष ने  बताया की केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सेवा कार्य किया, जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, युवा,महिला ,पिछड़ा एवं किसान मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
            भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी सेक्टरों पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कोरोना किट,सेनेटाइजर,मास्क इत्यादि वितरित करते हुए सेवाभाव के कार्य को पूर्ण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *