पूर्व ब्लाक प्रमुख सन्तोष कुमार राय का निधन
मऊ/दोहरीघाट ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख व समाजवादी नेता सन्तोष कुमार राय उर्फ रतन राय का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। निधन का समाचार सुनते ही उनके पैतृक निवास स्थान शक्करपुर छपरा में लोग पंहुच संवेदना व्यक्त किए। वे 1995 से 2000 तक दोहरीघाट ब्लाक के प्रमुख पद पर रहे। वे काफी दिनों से बीमार थे। आपका उपचार वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शोक जताने वालो में पूर्वचेयरमैन गुलाबचन्द्र गुप्ता, रामधीन पांडेय, सौरभ राय, सुरेन्द्र राय, अनिल राय, अवधेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
