मद्धेशिया समाज जाग चुका है वे अपने मान, सम्मान तथा स्वाभिमान के लिए तन, मन व धन से संकल्पित है : साव
कुर्थीजाफरपुर/ पूराघाट। मध्यदेशीय वैश्य समाज की दिशा व दशा बदलने के लिए तथा उसे उन्नति के सर्वोच्च आयाम पर पहुंचाने के लिए युवा समाज ने संकल्प लिया है उस संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए मऊ जनपद के पूरा घाट स्थित मद्धेशिया धर्मशाला के सभागार में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेकांत गुप्ता तथा संचालन जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य व नगर अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया ।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय महामंत्री बसंत साव ने कहा कि मद्धेशिया कानू समाज पूरी तन्मयता से जाग चुका है और अपने मान सम्मान तथा स्वाभिमान के लिए तन मन और धन से संकल्पित है। समारोह को बिल्थरा रोड चेयरमैन दिनेश कुमार मद्धेशिया बलिया के भूतपूर्व चेयरमैन लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता युवा अध्यक्ष मनीष कुमार मद्धेशिया जेनिश पंकज मधुबन चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया व निचलौल महाराजगंज चेयरमैन विश्वनाथमद्धेशिया तथा सलेमपुर चेयरमैन जय प्रकाश गुप्त व मध्य देशीय वैश्यसभा के प्रांतीय महामंत्री गिरीजेश मद्धेशिया आश्रम प्रभारीरामदास गुप्ता समेत दर्जनों अतिथियों ने संबोधित करते हुए समाज को उच्च आयाम देने की आवश्यकता युवाओं की ही सोच को बताया। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज की स्थिति और परिस्थिति को बदल सकता है ।इस अवसर पर इंद्रजीत मद्धेशिया अभिषेक मद्धेशिया लाल चंद्र मद्धेशिया तथा अतुल कुमार मद्धेशिया दिलीप मद्धेशिया हेमराज मद्धेशिया ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन माला पहना कर किया। समारोह का प्रारम्भ कुल गुरु संत गणिनाथ जी महाराज व बाबा सरजू दास जी महाराज तथा संत पलटू दास जी के चित्र पर माला व पुष्पा करते हुए किया गया युवाओं को जोश और उत्साह को बढ़ाने के लिए प्रतिभावान साधना मद्धेशिया चांदनी मद्धेशिया नित्यानंद मद्धेशिया व स्मिता गुप्ता को सम्मानित किया गया । इस क्रम में जनपद के विशाल मद्धेशिया को पीसीएस में डिप्टी जेलर पद पर चयन से प्रसन्न होकर उनके पिता डॉक्टर रामगोपाल को सम्मानित किया गया। नवल मद्धेशिया दुर्गेश कुमार व मनोज कुमार सोनू मोनू विवेकानंद दयानंद तथा सभी नगर निकाय प्रतिनिधियों ने उन्हें फूल माला से से लादकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।



