अभिभावक छात्र एकता मंच ने SO रामसिंह के खिलाफ ASP को दिया ज्ञापन
मऊ। जनपद में निजी विद्यायलयों द्वारा बोर्डो के दिशा निर्देशो, मानकों के खुला उल्लंघन, लूट और मनमानी पर लगाम लगाने व कोविड-19 के समय की फीस माफी हेतु लोकतांत्रिक ढंग से चलाए जा रहे अभिभावक जागरूकता अभियान पर मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना के थानाध्यक्ष राम सिंह द्वारा द्वारा अभियान के संयोजक राजविजय यादव को दिनांक 6/0 3 /2021 दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे पुलिसबल के साथ उनके घर जाकर इस अभियान को चलाने पर गांजा,और अवैध असलहे में चालान कर जेल भेज देने की धमकी देने का मामला तूल पकडता जा रहा है। मंगलवार को अभिभावक छात्र एकता मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुप्तेश्वर सिंह संरक्षक अभिभावक मंच आर एस सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर थानाध्यक्ष सराय लखंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अभिभावक मंच के अध्यक्ष अमरेश सिंह एडोवोकेट ने कहाकि सरायलंखसी S.O.ऐसे काम कर रहे है जैसे लगता हैकि निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने ही थाना खोला हो, उप पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक मऊ के नाम संबोधित शिकायत पत्र देते हुए इस पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अभियान को गली मोहल्लों तक चलाया जाएगा और निजी विद्यालय प्रबंधकों की मनमानी से उत्पीड़ित अभिभावकों की एक मजबूत गोलबंदी कर और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी मिलीभगत के साथ तमाम शैक्षणिक सुधार के दिशानिर्देशों को न मानते हुए किताबों का बेचना एनसीईआरटी की पुस्तकों का नाम पढ़ाया जाना वजन मानक लागू न करना आदि सवालों पर पूरे जिले में इस जन जागरूकता अभियान को चलाया जाएगा और विद्यालयों पर छात्रों से इसके लिए समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया जाएगा।
आज के प्रतिनिधिमंडल में जमील अहमद उर्फ डिंपल मंत्री अभिभावक मंच पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, प्रवीण सिंह सामाजिक कार्यकर्ता राजविजय यादव संयोजक अभिभावक छात्र एकता मंच,पूर्व छात्र महामंत्री रविंद्र कुमार साहनी ,छात्र नेता दीपक चंद्रा जी, छात्र नेता दीपक यादव ,साधु यादव, राहुल कुमार गौड़ ,गगन कुमार,ओसामा अंसारी,भीमसेन यादव,राज बहादुर विश्वकर्मा प्रबंधक बीडी कॉन्वेंट स्कूल मेउङी कला रतनपुरा, अंसारी, विक्की कुमार जी, सोनू कुमार, विजय बहादुर साहनी,रवि प्रकाश यादव, शिव शंकर कुमार, पंकज यादव ,अमित गोण पूर्व छात्र महामंत्री ,बलवंत यादव, मोहम्मद हंजला अभिषेक,सुनील ,खालिद खान, राजनयन राव, संगम राज जी,नौशादअहमद,आशुतोष धर्मेन्द्र, अन्य युवा नेता उपस्थित रह हैं ।


