बैठक में 2022 में सपा सरकार बना कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक मंगलवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुवे सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बूथ संगठन को मजबूत कर व पार्टी संगठन का विस्तार कर 2022 में समाजवादी सरकार बना कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुवे समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों का उत्पीड़न कर रही है इस सरकार में किसानों ,मजदूरों,छात्र व नवजवान सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर कर रहे है वर्तमान सरकार की अपना कोई भी विकास का एजेंडा नही है सरकार केवल समाजवादी सरकार के किये हुवे कार्यो का उद्घाटन कर व समाजवादी सरकार की योजनाओं का नाम बदलने को ही विकास कह रही है।किसानों के हित के विरुद्ध नया कानून बना कर किसानों को गुलाम बना रही है तथा मजदूरों को काम मुहैया कराने में भी भाजपा सरकार विफल रही है भाजपा सरकार में सभी वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है श्री पांडेय ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में सभी धर्म सभी वर्ग के लोग मिल कर समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर माननीय अखिलेश यादव जी को पुनःमुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भारी निगाहों से देख रही है।
समाजवादी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक में मुख्य रूप के समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एडवोकेट,समाजवादी छात्र सभा के नि. जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,अशोक मिश्रा, विवेक दूबे, कार्तिक श्रीवास्तव, फैयाज,चंदन द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, अनिल तिवारी, श्याम लाल, लक्ष्मण, संदीप मौर्य, प्रिंस तिवारी,ओमप्रकाश, संतोष,आदि सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे उपस्थित रहे।

