पतंजलि युवा भारत द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
मऊ। पतंजलि युवा भारत द्वारा मऊ जनपद के अंतर्गत कोइरियापार के कृषक महाविद्यालय के प्रांगण में ढांढाचवर के युवा भारत ग्राम प्रभारी मनोहर चौहान के कुशल नेतृत्व में पूर्वांचल विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पवन चौहान वीरेंद्र चौहान योगी, अखिलेश यादव, भारत भीम जनार्दन चौहान और महेंद्र चौहान रहे।
मनोहर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता चार वर्गों में 5 किलोमीटर, 1600 मीटर, 200 मीटर व 100 मीटर में आयोजित की गई। 5 किलोमीटर में प्रथम स्थान रतनपुरा के राजपाल राजभर, द्वितीय स्थान पर गाजीपुर के श्याम बली राजभर व
तृतीय स्थान पर गोरखपुर के रुस्तम पासवान रहे।

1600 मीटर में प्रथम स्थान पर गोरखपुर के रुस्तम पासवान, द्वितीय स्थान पर गाजीपुर के दीपक यादव व तृतीय स्थान पर बलिया के मनदीप यादव रहे।100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रतनपुरा के राजेश राजभर,
द्वितीय स्थान पर बलिया के बबलु राजभर व
तृतीय स्थान पर आज़मगढ़ के जहानागंज के अंगद कुमार रहे।
200 मीटर की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर गाजीपुर के पंकज यादव,
द्वितीय स्थान पर रतनपुरा के अविनाश यादव व तीसरे स्थान पर गाजीपुर के अमित यादव रहे।
सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर गोविंद, सनोज, सनोज, संदेश, दीपक, मनोज, राजन, राहुल, अरुण, मिंटू, दानिश, अमरनाथ, आशीष चौहान व अन्य उपस्थित रहे।


