अपना जिला

मऊ में आए हर बाहरी व्यक्ति पर रखें पैनी नज़र, लक्षण दिखने पर तत्काल दे सूचना : जिलाधिकारी

मऊ। ज़िलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद के सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं वार्ड मेम्बरों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने उन्हें शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों से स्वयं अवगत कराया एवं राशन आदि से सम्बंधित समस्याओं को भी सुना साथ ही उनका निस्तारण कराया। उक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि उनसे संबंधित जितने भी कार्य हैं उसको पूर्ण रखें एवं अस्पतालों में डॉक्टर निश्चित रूप से उपस्थित रहे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना होने दें। जिलाधिकारी ने बताया कि जो भी व्यक्ति बाहर से आये है उन पर नज़र रखी जाए एंव कोई भी लक्षण दिखाई दे तो इसकी सूचना जनपद मुख्यालय पर तुरन्त दे तथा बताया कि राशन नही बटने की शिकायत कई जगहो से आ रही है राशन सभी लोगो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एंव इसमे किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी सहित संबंधित अधिकारी, मेम्बर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *