प्रधानमंत्री के आह्वान पर जगमग हुआ पूरा देश, मऊ में भी दीपोत्सव
■ कोरोना से मुक्ति के लिए घर-घर मनी दीपावली
मऊ। विश्व मे फैली कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति पाने के लिए पीएम ने देश की जनता से रविवार की रात 9 बजकर 9 मिनट तक घर की लाईट बन्द कर बालकनी या घर के बाहर दीप या मोबाईल एव टॉर्च जलाने की अपील किया थी। पीएम के आह्वान पर आज रात 9 बजकर 9 मिनट तक घर की लाइटे आफ कर लोगो ने बालकनी पर दिया जलाया,जिससे पूरा जनपद रोशनी से नहा उठा।
ऐसा लग रहा था घर-घर दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। लेकिन वहीं कुछ लोगो लॉकडाउन का उल्लंघन कर जमकर फटाखे फोड़े। जैसे कोरोना की खुशी मनाई जा रही है। क्या पुलिस प्रशासन कार्रवाई करती है या नहीं? वहीं दोहरीघाट पीएम मोदी की कोरोना माहमारी के खिलाफ पूरे देश वासियों को एकजुटता दिखाते हुए रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों के बाहर बालकनी से एक दिया मोमबत्ती या मोबाइल टार्च से रोशनी करने के लिए अपील किया था जिसको लेकर पुरे क्षेत्र में सभी लोगो ने अपने घरों के बाहर बालकनी से दिया मोबाइल टार्च मोमबत्ती जलाकर कोरोना को हराने के संकल्प लिया दोहरीघाट थाना परिसर में भी सभी पुलिसकर्मियों ने भी दिया जलाया।

लॉकडाउन का उल्लंघन कर जमकर फोड़े गये फटाखे
कुछ लोगो द्वारा दिया जलाने के दौरान लाकडाउन का उल्लंघन भी किया गया। पटाखा भी फोड़ा गया। जिसको लेकर पूरी तरह से कुछ लोबो द्वारा दीपावली के रूप में मनाते हुए लाकडाउन का उलंघन किया गया।

