आजमगढ़ से फरार निज़ामुद्दीन मरकज़ का जमाती मऊ में धराया, पाजिटिव होने का खतरा
■ पिछले दो दिनों से जमाती युवक की जा रही थी तलाश
मऊ। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से जमात में शामिल होकर मऊ जनपद में आये एक जमाती को आखिरकार मऊ पुलिस ने पकड़ लिया। यह यह जमाती पिछले दो दिनों से अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ छिपा था,इस बात की जानकारी जब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को हुई तो उनके हाथ-पांव फ़ूलने लगें और उसकी तलाश में जुट गए थे, लेकिन वह जिला प्रशासन को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिला प्रशासन ने पकड़े गए जमाती को तुरंत क्वारनटाइन सेंटर में भेज दिया है और जांच सैम्पल लेकर लखनऊ भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह जमाती कोरोना संक्रमित है या नहीं पता चल पाएगा।
गौरतलब है कि दिल्ली के पिछले दिनों मरकज में शामिल कई जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले है,जिसको लेकर पूरे जनपद में जिला प्रशासन उन सभी जमातियों को खोज-खोजकर उन्हें क्वारनटाइन सेंटर में भेजने का काम कर रही है लेकिन कुछ जमाती इस जांच से भाग रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से कई लोगो की मौत हो चुकी है। ऐसा कुछ ही मामला मऊ जनपद में देखने को मिला है, जहाँ दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मोमिनपुरा मुहल्ले में निजामुद्दीन मरकज़ से आया हुआ एक जमाती अपने किसी रिश्तेदार के घर में छुपा हुआ था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छुपे जमाती को बाहर निकाला और पाजिटिव होने के शक में हिरासत में लेकर क्वारनटाइन सेंटर में भेज दिया है। हालाँकि पुलिस को इस जमाती की दो दिनों से तलाश थी। बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम मोहम्मद आदिल है जो बलिया जनपद के रसड़ा का रहने वाला है। वह 18 मार्च को जमात में निकला था और 19 मार्च को निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल होने के बाद २० मार्च को वापस निकलकर आजमगढ़ में रुक गया, लेकिन 3 अप्रैल को आज़मगढ़ से भागकर मऊ में अपने बहनोई के घर आकर छुप गया था। जिसके बाद भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गये। मुखबिर की सूचना के आधार पुलिस ने जमाती युवक मोहम्मद आदिल को उसके बहनोई के घर से हिरासत में लिया और लिटिल फ्लावर स्कूल में क्वारनटाइन के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने मोहम्मद आदिल को एक अलग कमरे में रखा है। यह जमाती अपने तीन और दोस्तों के साथ आजमगढ़ में उतरा, उसके बाद वह किसी तरह से मऊ की सीमा से अंदर प्रवेश कर गया। आजमगढ़ स्वास्थ्य टीम ने उन तीनों को हिरासत में लिया और उसकी जांच किया तो तीनों जमाती कोरोना पॉजिटिव पाये गये, स्वास्थ्य टीम ने उसके साथ और साथियों के बारे में जानकारी ली तो उसमें का एक जमाती मऊ होने की सूचना मिली थी।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचानने बताया की इस युवक का नाम मोहम्मद आदिल है जो रसड़ा का रहने वाला है। यह 3 अप्रैल को आज़मगढ़ से भागकर मऊ में अपने बहनोई के घर में आकर छुप गया था, जिसकी दो दिनों से तलाश की जा रही थी। हालांकि इस युवक कोरोना से संक्रमित होने के शक में इसे हिरासत में लेकर क्वारनटाइन सेंटर में भेज दिया गया है और इसकी जाँच की जा रही है।

