कोई स्कूल न मांगे अभिभावकों से फीस अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही: डीएम
मऊ। जनपद वासियों के लिए एक राहत की खबर है। इस लाकॅ डाउन में अपने अपने घरों में कैद हैं, किसी प्रकार से कोई ना तो अपना व्यवसाय कर पा रहा है ना ही अपनी नौकरी। ऐसे में जहां सबके सामने आर्थिक स्थिति विकट बनी हुई है, खाने तक की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में मऊ के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जनपद वासियों को राहत देने का काम किया है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार एक विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त स्कूल के प्रबंधकों को एवं प्रधानाचार्य को अवगत कराया उन्हें यह सूचना मिल रही है कि स्कूल प्रबन्धन अप्रैल, मई व जून का फीस अभिभावकों से मांग रहे हैं। जबकि अभिवावक लाकॅ डाउन के चलते अप्रैल तक की फीस न दे पाने की स्थिति में हैं। जिससे अभिभावकों में भय एवं अशांति का माहौल है।
जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि अभिभावकों पर कतई किसी प्रकार का दवा बनाकर फीस जमा कराने की कोशिश ना की जाए तथा उन्होंने कहा कि विद्यालयों द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई से किसी भी छात्रा छात्र को वंचित ना किया जाए और ना ही विद्यालय में किसी का नाम काटा जाए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति संस्था अगर उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

