अपना जिला

मऊ की स्मार्ट लुक की प्रोफेशनल मेकप आर्टिस्ट, सरिता अग्रवाल को मऊ जनपद का बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड

लखनऊ। इंदिरा नगर में एक होटल में आयोजित गोल्डन अचीवमेंट अवॉर्ड का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के हुनर मंदों को हुनर को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड की ऐक्‌ट्रस्‌ दीपशिखा नागपाल ने कार्यक्रम में जनपद स्तर पर हुनरमंद को अवार्ड से सम्मानित किया और उनका प्रोत्साहन किया जिसमें हर जनपद से हुनरमंदो को आमंत्रित किया गया था। जिसमें बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के मेकअप सज्जा कार्यक्रम परिपूर्ण आर्टिस्ट को जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट मेकअप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस क्रम में मऊ के स्मार्ट लुक कम्लीट फैमिली सलोन की प्रोफेशनल मेकप आर्टिस्ट सरिता अग्रवाल को मऊ जनपद का बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किये जाने के बाद धीरज अग्रवाल खुशी, खालिद, नीतू गुप्ता व अमन ने उनके जनपद आगमन पर प्रसनंता जाहिर किया सरिता अग्रवाल ने कहा कि इस सब अवार्ड के पीछे हमारे पति धीरज अग्रवाल का बहुत बड़ा योगदान है और हमारे जनपद वासियों का भी इसके लिए हम सभी के आभारी है ये अवार्ड मुझे नहीं बल्कि पूरे जनपद के लोगों को मिला है यह मुझे प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *