भारतीय कम्यूनिस्ट पाटी उ0प्र0 के 23वें राज्य सम्मेलन की पूर्व संध्या विशाल जनसभा का आयोजन
मऊ। दिनांक 16,17, व 18 मार्च को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में आयोजित भारतीय कम्यूनिस्ट पाटी उ0प्र0 के 23वें राज्य सम्मेलन की पूर्व संध्या पर कौड़ी बिल्डिंग रौजा के सामने का0 मुंशी सलाहुद्दीन की अध्यक्षता में विशाल जनसभा आयोजित की गयी। सैकड़ों समर्थकों नें उत्साह भाग लिया ।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक का0 इम्तेयाज अहमद नें देश की वर्तमान राजनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना कांग्रेस की अध्यक्षता करते हुए 1925 में देश के मशहूर क्रान्तिकारी मौलाना हसरत मोहानी नें कहा था कि मजलूमों के साथ साथ अल्पसंख्यकों को भी नई उद्घाटित हो रहे कम्यूनिस्ट आन्दोलन से अपने को जोड़ लेना चाहिए। उन्होने फासीवादी कारपोरेट परस्त भाजपा सरकार के खिलाफ मुद्दों के आधार पर बड़ी गोलबन्दी करनें के पार्टी के गम्भीर प्रयासों की चर्चा की।
जिला मंत्री का0 विनोद कुमार राय ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से 16 मार्च को सोनी धापा मैदान से बुनकर कालोनी तक प्रस्तावित जूलूस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। तथा सोनीधापा के मैदान में ही रैली कर सम्मेलन के उद्देश्य जनता के सामने रखे जायेगें।
भाकपा नगर मंत्री का0 रामअवतार सिंह ने सम्मेलन की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए बड़ी संख्या में 16 मार्च को 12 बजे दिन में सोनी धापा के मैदान में पहुॅचकर रैली को कामयाब बनाने की आम जनता से अपील की।
सभा को किसान नेता का0 हेसामुद्दीन, का0 रामअवतार सिंह, का0 रामनरायन सिंह, का0 फकरेआलम पप्पू, का0 विवेक राय, आदि ने सम्बोधित किया।

