भारतीय विकास परिषद मऊ को मिला कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
मऊ। भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा मऊ परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर चलाएं जाने वाले राष्ट्रीय समूहगान व भारत को जानो प्रतियोगिता के बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मऊ की शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा ,सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष,मंत्री कोषाध्यक्ष के अलावा कुल 9 पुरस्कारों से नवाजा गया। ये बातें भारतीय विकास परिषद की अध्यक्षा डॉ अलका राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
डॉ राय ने कहा कि भारत विकास परिषद मऊ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मऊ में हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अलग-अलग नौ पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि मऊ परिषद ऐसे बेहतरीन कार्य करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए मऊ की सभी साथियों के योगदान वह कार्य को सराहा और कहा कि यह पुरस्कार, एक-एक साथी की मेहनत की बदौलत प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में डॉ एसएन राय, नूपुर अग्रवाल, विशाल पांडेय, प्रकाश जैन, रवीश तिवारी, अनुराग बरनवाल आदि लोग उपस्थित थे।

