अपना जिला

बोलेरो चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत, दो घायल

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित लखनऊ बलिया मार्ग पर मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बोलोरों वाहन चाय की दुकान में घुसने से दुकान पर बैठे तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
उक्त गांव निवासी संत कुमार गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद की चाय नाश्ता आदि की दुकान है।
मंगलवार की देर शाम गांव के लोग दुकान पर बैठे चाय पी रहे थे। इस दौरान सुल्तानपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलोरों वाहन संख्या यूपी 62 ए एच 0266 अनियंत्रित होकर दुकान के भीतर घुस गई। जिसकी चपेट में आकर गांव के राजेन्द्र कुमार (35) पुत्र कमला प्रसाद, राम सिंगार (30) पुत्र लालता प्रसाद, लूटुर (35) पुत्र मंतलाल गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां राजेन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं राम सिंगार व लूटूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *