जौनपुर के जिला न्यायाधीश का स्थानांतरण, मदन पाल सिंह होंगे नए जिला जज
जौनपुर, 28 फरवरी। इलाहाबाद हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव की सूचनानुसार जिला न्यायाधीश जौनपुर ओम प्रकाश त्रिपाठी का स्थानांतरण जिला न्यायाधीश फतेहपुर के लिए हो गया है।
मुरादाबाद में मोटर दुर्घटना अभिकरण के पीठासीन अधिकारी मदन पाल सिंह जौनपुर के नए जिला न्यायाधीश होंगे।
(रिपोर्ट लोलारक दुबे)

