Uncategorized

बिल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के ज्ञानचंद अध्यक्ष व राशिद मंत्री बने

बिल्थरारोड/बलिया। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएसन का बुधवार को सम्पन्न हुए चुनाव में ज्ञानचंद ने जहां अध्यक्ष पद के लिए बाजी मार ली वहीं राशिद कमाल पाशा मंत्री पद कें लिए निर्वाचित हुए। संजीत कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भारी मतो से जीत कर अपना दबदबा बनाया। इस मर्तबा चुनाव में जहां अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में थे वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंत्री के लिए 2-2 प्रत्याशी आमने सामने थे। एल्डर्स समिति द्वारा चुनाव के परिणाम घोषित होते ही विजेताओं को बधाई देने की होड़ लग गयी। पुस्तकाल पद व संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन होने से वे निर्विरोध चुन लिए गये।।
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के बुधवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानचंद प्रजापति ने 43 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्धन्दी अरूण कुमार श्रीवास्तव 29 मत को 14 मतों से हरा दिया। मंत्री पद के लिए राशिद कमाल पाशा 60 मत पाकर सत्यप्रकाश उपाघ्याय 40 मत को 20 मतो से जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजीत कुमार गुप्ता ने 72 मत पाकर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव 18 मत को 54 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया। इसके पूर्व 10 बजे से शुरू हुए मतदान में कुल 102 में से एक सौ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जबकि दो लोग विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। पुस्तकालय पद के लिए आंशुतोष कुमार व संयुक्त मंत्री ;प्रशासनद्ध के लिए शैलेन्द्र द्वारा सिर्फ एक-एक नाकांकन के चलते वे निर्विरोध चुन लिए गये। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष परवेज कमाल पासा व अन्य सदस्यों गोपालचंद, त्रिभुवन राम व प्रेमकान्त चुनाव को सकुशल सम्पन्न होने पर खुशी जाहिर की तथा विजेताओं को शुभकामनायें दी। जीत के बाद मिठाईयों का दौर जो शुरू हुआ वह देर तक चलता रहा। इस दौरान विजेताओं ने सड़क पर जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया। विजेता प्रत्याशियों को शुभकामनायें देने वालों में दिलीप जायसवाल, विशाल सिंह, गंगेश मिश्र, गुड्डू भाई, अमूल्य चंद पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, कैलाश तिवारी, मदन शर्मा, अमरजीत सिंह आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *