खास-मेहमान

बधाई : मऊ के अभिषेक सिंह का एमएस आर्थॉ में चयन, युवा प्रतिभा को सम्मानित कर लोगों ने दी बधाइयां

मऊ। नगर के लोंगो में गुरुवार को उस समय काफी हर्ष हो गया जब परदहा निवासी अभिषेक सिंह का चयन राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज कांगड़ा हिमाचल में एमएस आर्थो के लिए चयनित होने की जानकारी मिली। जानकारी होते ही उनके घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। उनके आवास पर पहुंच कर फूल मालाओं से स्वागत किया। अभिषेक ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय मऊ से पास किया। होनहार अभिषेक के इंटरमीडिएट पास करते ही तुरंत बाद ही उनका चयन एमबीबीएस के लिए कस्तूरबा मेडिकल कालेज महिपाल कर्नाटका में हो गया। वहा से निकलने ही उनका चयन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली में मेडिकल आफिसर के रुप मे हो गया। जहां 2 साल अपनी सेवाएं देने के बाद वे एमएस आर्थो के लिए हो गया। अभिषेक ने अपनी उपलब्धि अपने पिता हवलदार सिंह, माँ वंदना सिंह व भाई ज्ञानेश सिंह सहित पूरे परिवार व शुभेक्षुओ को दिया। उन्होंने कहा कि सही सूचना के अभाव में तैयारियाँ प्रभावित होती हैं। सूचना की सटीक उपलब्धता के साथ सही दिशा में की गई मेहनत से सफलता निश्चित ही मिलती है। असफलताओं से हार नही माननी चाहिए, बल्कि उससे स्वयं को मजबूत बनाकर कोशिश करती रहनी चाहिए। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री भाजपा आनंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणेश सिंह, संतोष सिंह, अधिवक्ता राजेश सिंह राज़, अजय कुमार सिंह, विनय राय, नारायण विश्वकर्मा, संतोष यादव, सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे। आईएमए ने भी अभिषेक के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *