कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल में सेल्फ डिफेंस हेतु विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया
मऊ। कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल पुलिस लाइन में सरोज यादव द्वारा पोक्सो एक्ट 100 डायल 1090 वूमेन हेल्पलाइन एवं सेल्फ डिफेंस हेतु विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर सरोज यादव ने भिन्न भिन्न प्रक्रियाओं के प्रारूप में अपने बचाव एवं स्वयं सुरक्षा किस तरह से करनी है इसके लिए उन्होंने प्रशिक्षित किया उनके द्वारा अलग अलग तरीके के टिप्स जो छात्राओं के लिए स्वयं सुरक्षा में उपयोगी है। उन्होंने बताया इसके पश्चात उन्होंने पोक्सो एक्ट तथा 100 नंबर डायल एवं 1090 वूमेन हेल्पलाइन तथा आज की आधुनिक पीढ़ी को एनरायड फोन से किस ऐप को डाउनलोड कर हम विभिन्न तरह की आक्रामक तथा स्वयं की सुरक्षा कर सकते है।
वाहन में और अपने द्वारा ही हम किस तरह से दुश्मनों एवं ऐसे व्यक्तियों से सावधान हो सकते हैं जो कि हमारे प्रति बुरे व्यवहार एवं नीच भावनाओं के साथ सामने आते हैं उनसे हम अपना बचाव कर सकते हैं जिससे कि समाज में बढ़ते अपराधों से हम अपने आप को किस तरह से सुरक्षित कर सकते हैं साथ ही आज के समाज में इसकी आवश्यकता क्या है और ऐसे व्यक्तियों को पहचानने के अलग-अलग तरीके एवं उनकी आदतों के बारे में भी बताया तथा उनको पहचानने के तरीके का प्रयोग बताया की छात्राएं अपने आप को किस तरह से ऐसे व्यक्तियों से सुरक्षित कर सकती हैं
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र ओझा एवं सभी अध्यापक एसएन तिवारी, रवि दुबे, रामवचन यादव, अरशद अफरोज, रवि राय, रुपेश, विनय, शिविर उदय तथा अध्यापिकाएं मीनाक्षी तिवारी, शालिनी चतुर्वेदी, प्रियंका सिंह, मनीषा सिंह, सुब्रत श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, सुषमा मिश्रा, बबीता, निधि, रेखा, शशि कला, शर्वरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्राओं को सिटीजन इमरजेंसी ऐप के बारे में भी बताया कि इस ऐप के प्रयोग से हम अपने आप को किस तरह से 100 नंबर हेल्पलाइन को सीधी अपनी लोकेशन बता सकते हैं जिसमें बढ़ते अपराधों से स्वयं का बचाव हो सकता है और इस पर अंकुश लगा सकते हैं अपने साथ होनी को अनहोनी में बदल सकते हैं जिससे परिवार समाज तथा अन्य लोगों से भी हम बचाव कर सकते हैं जो हमारे रिश्तेदार हैं या पड़ोसी हैं जो हमारे बारे में उनकी सोच गलत होती है गंदी होती है उनकी इन गंदी हरकतों से हम अपना बचाव कर सकते हैं।
