अपना जिला

बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय भीम कुमार का भव्य स्वागत

मऊ। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर 18 अगस्त को जय भीम कुमार को मऊ का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2006 से पार्टी में सक्रिय जय भीम कुमार ने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी और जोन इंचार्ज समेत विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने राजकीय पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद से बीए और एमए की शिक्षा प्राप्त की है।

मस्कन स्थित पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जय भीम कुमार ने मायावती का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीमवर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मऊ जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना और मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी काम किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि बसपा ने कठिन समय में उनका साथ दिया था। वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और नए जिलाध्यक्ष के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। मंडल प्रभारी राजविजय ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मजबूती पर निर्भर करती है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर तेजी से संगठन के लिए काम करना होगा।

स्वागत समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिन्टू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय, विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, रमेश चंद, कन्हैया कुमार, राहुल कुमार बागी, रवि पूर्वांचल, इस्माइल सभासद, नसीम सभासद, जफर सभासद, शफीक सभासद, गोरख सभासद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *