अखबार का कोना

बलिया के अनिमेष को मिला 1.75 करोड़ का पैकेज

अखबार का कोना:हिन्दुस्तान (सुधीर ओझा)

● अमेरिका की कम्पनी मैकेंजी ने किया हायर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रहने वाले अनिमेष आनंद मिश्र को अमेरिकी कम्पनी मैकेंजी ने 1.75 करोड़ के पैकेज पर हायर किया है। शुरूआती पढ़ाई वाराणसी और फिर भोपाल से करने के बाद अनिमेष रिसर्च के लिए अमेरिका के शहर टैक्सास चले गए। तीन दिन पहले ही उन्हें कम्पनी ने हॉयर किया है। अनिमेष के पिता श्रीप्रकाश मिश्र बलिया के पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा में अध्यापक हैं, जबकि मां सरोज मिश्रा गृहिणी हैं।

अनिमेष के पिता बलिया शहर के ही काजीपुरा मुहल्ले में रहते हैं। बेटे की बेहतर पढ़ाई के लिए अनिमेष को लेकर उनकी मां वाराणसी में रहने लगीं। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई अनिमेष ने सेंट जोंस स्कूल मढ़ौली (वाराणसी) से की। इसी दौरान 10वीं पास करने के बाद ही अनिमेष ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद भारत सरकार से प्रति माह 6500 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलने लगी।
वाराणसी से 12वीं करने के बाद अनिमेष ने वर्ष 2009 में भारतीय वज्ञिान शक्षिा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के जरिए भोपाल में प्रवेश लिया। यहीं से उसने मास्टर आफ साइंस की डिग्री हासिल की। इसके बाद जीआरई (ग्रेजुएट रिकार्ड एडमिशन्स) की परीक्षा पास कर अनिमेष 2014 में अमेरिका के शहर टैक्सास में पीएचडी करने चले गए। तीन दिन पहले अनिमेष को अमेरिकी कम्पनी मैकेंजी ने 1.75 करोड़ रुपये सालाना के पैकेज पर हॉयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *