फतहपुर मंडाव में मीना दिवस प्रतियोगिता में लालनपुर कंपोजिट विद्यालय प्रथम
मधुबन। ब्लॉक क्षेत्र फतहपुर मंडाव के बीआरसी पर शुक्रवार को मीना दिवस प्रतियोगिता में ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त लालनपुर कंपोजिट विद्यालय की छात्रा को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में हर वर्ष 24 सितंबर को मीना दिवस आयोजित किया जाता है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया था। जिसके क्रम में सामाजिक कुरीतियां जागरूकता अभियान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लॉक क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के कंपोजिट विद्यालय लालनपुर की कक्षा 7की छात्रा सीमा ने ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोविड 19 के कारण मीना दिवस प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन किया गया। फिर भी सीमा ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने मेधा को साबित करते हुए ब्लॉक में प्रथम स्थान दर्ज किया । इस मौके पर राज बहादुर सिंह, हरिलाल, मीनाक्षी सिंह, राधे श्याम पांडेय, संजय सिंह आदि रहे।

