अपना जिला

भाजपा सरकार ने सभी वर्ग को छलने का काम किया है : गौरव पांडेय

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक शुक्रवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुये सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गंगा चौहान उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन के विस्तार पर व बूथ कमेटी के मजबूती पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुवे समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर वर्ग का सम्मान है पार्टी के सभी नवजवान अभी से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ ही साथ बूथ कमेटी को भी मजबूत करने के कार्य मे लग जाये भाजपा सरकार ना नौजवानों की बेरोजगारी को दूर कर पा रही है ना छात्रों से समस्याओ का समाधान करा पा रही है ना ही किसानों की आय बढ़ा पा रही है साथ ही साथ किसानों के हित के विरुद्ध नया कानून बना कर किसानों को गुलाम बना रही है तथा मजदूरों को काम मुहैया कराने में भी भाजपा सरकार विफल रही है भाजप सरकार में सभी वर्गों का उत्पीङन हो रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि 2022 के चुनाव में सभी धर्म सभी वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमन्त्री बनाने का कार्य करेंगे। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भारी निगाहों से देख रही है। बैठक के प्रभारी व सपा के जिला उपाध्यक्ष गंगा चौहन ने कहा कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है भाजपा सरकार ने सभी वर्ग को छलने का काम किया है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ न पहुचा कर पुंजिपतियो को लाभ पहुचाने का एक मात्र काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिसका जवाब जनता द्वारा आगमी चुनाव में अवश्य दिया जाएगा।
समाजवादी प्रबुद्ध सभा के मासिक बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय,समाजवादी छात्र सभा के नि. जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,सपा जिला उपाध्यक्ष रमेश दुबे,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम सन्नी,अखंड प्रकाश पाण्डेय,जितेंद्र नाथ दुबे,सचिन द्विवेदी,विवेक दुबे भोलू,रामप्रकाश यादव बबलू,अशोक मिश्र,इफ्तेखार अहमद,कार्तिक,धनंजय यादव, अखिलेश भारती, फैयाज अहमद, लक्ष्मण सरोज, आजम अंसारी, राशिद अहमद, सदानंद यादव, संदीप, वीर बबहादुर यादव, मनीष, राजकुमार यादव,शशिराज यादव वीरू,अखिलानंद यादव,सूर्यमणि भारती, नीरज यादव, विजय प्रताप यादव,लक्षमण आदि लोग सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुवे उपस्थित रहे।

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *