मधुबन में विद्युत कनेक्शन चेकिंग के लिए चार टीमें गठित : एसडीओ
( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन। एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि मधुबन तहसील के गांवों में बिजली चोरी रोकने तथा बकाया बिलों को लेकर तहसील में चार टीमें गठित की गई है।
बताया कि गठित टीमों द्वारा गांवों में चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जहां चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे लोगों का कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कस्बे में ओवरलोडिग की शिकायत बार बार मिल रही जिसकी जांच की जा रही है । उन्होंने चेतावनी देते हुए बतायाा कि कृपया समय से पहले उयभोक्ता अपने विद्युत कनेक्शन को ठीक करालें अन्यथाा अभियान में पकड़े जानेे पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

