Uncategorized

प्राथमिक विद्यालय रकौली को आईसीटी आधारित शिक्षा के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मऊ। प्राथमिक विद्यालय रकौली एक और राज्य स्तरीय पुरस्कार से गौरवान्वित हुआ और निश्चित रूप से जनपद की बेसिक शिक्षा के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बन पाने के प्रयास की तरफ अग्रसर हुआ। प्राथमिक विद्यालय रकौली की सहायक अध्यापिका सदफ कौसर के कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप जनपद मऊ के प्राथमिक विद्यालय रकौली को स्कूली शिक्षा में आईसीटी आधारित शिक्षण के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से आज लखनऊ में जेडी सेक्रेट लखनऊ, अजय कुमार सिंह द्वारा राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
स्कूली शिक्षा में आईसीटी के प्रयोग हेतु जनपद मऊ के प्राथमिक विद्यालय रकौली एवम सहायक अध्यापिका कुमारी सदफ कौसर को मिलने वाला यह पहला पुरस्कार है। विद्यालय को अपनी सहायिका पर गर्व है। उल्लेखनीय है कि जनपद मऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय रकौली पहला विद्यालय है, जहां 2012 में ही स्कूली शिक्षा में आईसीटी का नियमित प्रयोग प्रारम्भ किया गया। आज की तिथि में प्राथमिक विद्यालय रकौली जनपद मऊ का एक मात्र सम्पूर्ण डिजिटल विद्यालय है।
प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने कहा सहायक अध्ययापिका व छात्र-छात्राओं की बदौलत विद्यालय नित्य सफलता पा रहा जिससे मऊ का नाम रोशन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *