Uncategorized

गोरखपुर जं. पर 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला

गोरखपुर 27 मार्च। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर के सहायक उपनिरीक्षक एवं स्टाफ को 26 मार्च, 2018 को गोरखपुर जं. प्लेटफार्म नं. 09 पर गश्त के दौरान 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। लड़के द्वारा परिजनों से सम्पर्क करने हेतु मोबाइल नम्बर न बता पाने के कारण चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुर्पुदगीनामा बनाकर लड़के को सौप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, मनकापुर के हेड कान्सटेबल एवं स्टाफ को 26 मार्च, 2018 को मनकापुर स्टेषन प्लेटफार्म नं. 05 पर गष्त के दौरान 08 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। लड़के द्वारा परिजनों से सम्पर्क करने हेतु मोबाइल नम्बर न बता पाने के कारण चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुर्पुदगीनामा बनाकर लड़के को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *