अपना जिला

दो परिवार के कई झोपड़ियों में लगी आग सब कुछ जलकर खाक

हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गांल नसीराबाद खुर्द चट्टी के बगल में छोटेलाल पुत्र भगवान राम और गणेश पुत्र करीमन के घर रविवार की सायं समय लगभग 06:30 बजे झोपड़ी में भीषण आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान धू-धू जलकर स्वाहा हो गया। दोनों परिवार के हुए नुकसान में 10 जोड़ी सोने के गहने लगभग 35000 हजार रुपये, एक हिरोहोण्डा मोटर साइकिल, 20 बोरी अनाज, एक ठेला गाड़ी, 3 साइकि, जरूरी कागजात सहित 5 झोपड़िया जलकर राख हो गया।जिसमें लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ
गांव के लोंगों ने काफी मसक्कत के बाद आग पे काबू पाया गया तब तक सब कुछ जल चुका था। उधर घटना के बाद परिजनों का सब कुछ जलकर खाक हो जाने के बाद रो रो कर बुरा हाल है घर की हालात देखकर घर की महिलाएं वह बच्चे काम पर जा रहे हैं आग में सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया नहीं तो हादसा और भी बुरा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *