प्राथमिक विद्यालय इमिलियाडीह में निकला भव्य स्कूल चलो अभियान रैली
मऊ। प्राथमिक विद्यालय इमिलियाडीह में बच्चों का नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकगण बच्चे एवं गांव के जागरूक लोगों के द्वारा शनिवार को भव्य स्कूल चलो अभियान रैली निकाला गया। रैली में बच्चों का जोश गजब को देखने को मिला। बच्चे हर जगह शिक्षा के महत्व को बताते हुए नुक्कड़ नाटक के द्वारा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों को करते हुए अभिभावकों को प्रभावित करने के लिए जी जान लगा दिए। अब देखना यह होगा कि अभिभावक शिक्षा के प्रति कितने जागरुक होते हैं।
स्कूल चलो अभियान रैली के दौरान बच्चों ने वेस्ट मटेरियल के माध्यम से बनाए गए अनेकों खेल -खिलौने शैक्षिक सहायक सामग्रियां एवं तरह-तरह के नुक्कड़ नाटक कठपुतली डांस शिक्षा के प्रति जागरूकता डांस आदि करके पूरे गांव वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिए। इनके इस कार्य में प्रधानाचार्य रत्नेश पांडेय सहायक अध्यापक राजेश कुमार, विजय श्रीवास्तव, अध्यापिका किरण सिंह, रविता यादव तथा डीएलएड ट्रेनिंग के दौरान स्कूल में आए ट्रेनी बच्चे भी प्रतिभाग किये।

