प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय टीम का ट्रायल 27 व 04 को
मऊ। खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा निम्नांकित विवरण के अनुसार जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत् है। जानकारी देेते हुए क्रीड़ा अधिकारी डा0 अतुल सिन्हा ने दी बताया की जिला स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल 27.08.2018 को होगा तथा 28.08.2018 को मण्डल स्तरीय ट्रायल होगा। उन्होंने बताया की जिला स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी ट्रायल 04.09.2018 को होगा तथा इसका मण्डल स्तरीय ट्रायल 05 सितंबर को होगा।
बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल निर्धारित तिथियों में प्रातः 10.00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में सम्पन्न होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों की आयु दिनांक 31 दिसम्बर, 2018 को 16 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए तथा वजन 55 कि0ग्रा0 से कम होना चाहिए। जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के अपने पात्रता प्रमाण पत्र के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त चयन/ट्रायल मेंभाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जिला स्तर हेतु निर्धारित तिथियों में अपने वांछित अभिलेख सहित (तीन-तीन प्रतियों) के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समय से उपस्थित होने को कहा है।

