खेल-खिलाड़ी

जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता की तारीख बदली

मऊ। खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा दिनांक 27 व 28 अगस्त, 2018 को जिला स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित होनी थी। उक्त बास्केटबाल प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। अब उक्त जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता दिनांक 31.08.2018 से 01.09.2018 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में सम्पन्न होंगी। समय एवं स्थान यथावत रहेगे। अतः उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें संषोधित तिथि को समय से स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में उपस्थित होने का कष्ट करें। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी मऊ, डा0 अतुल सिन्हा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *