अपना जिला

किड्स केयर स्कूल में रक्षाबन्धन का पर्व नौनिहालों ने उत्साह के साथ मनाया

मऊ। घर के आंगन व स्कूल के कैम्पस के बीच रक्षाबंधन का अपना अलग ही महत्व है और आनंद। शनिवार को किड्स केयर स्कूल में रक्षाबन्धन का पर्व छोटे-छोटे नौनिहालों के बीच काफी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।बच्चों ने आकर्षक राखी बना कर सबका मन मोह लिया।
स्कूल की प्रिन्सिपल श्रीमती लघुता सिंह ने इस पर्व के महत्व को संक्षेप में बताते हुए कहा कि यह भाई बहन के प्रेम व रक्षा से जुड़ा है। इस पर्व की महत्ता जीवन में बहुत अधिक है। इस अवसर पर अथर्व अमन, मरियम, युवराज, स्नेहा, आरव, ईशानी, ख़ुशी, निष्ठा, वेदांत, विवान, वाणी, रणवीर, उन्नति, तेजसी, अभी राजभर, अभय खंडेलवाल, काव्या, श्रेया सिंह आदि बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *