प्रदेश में व्यापारियों के विरुद्ध बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता
मऊ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि विगत दिनों मेरठ ,मथुरा तथा अलीगढ़ में सर्राफा व्यवसायियों के साथ घटित हत्या तथा जेवरात व नगदी की हुई लूट की घटनाओं से प्रदेश के सर्राफा व्यवसायियों में भय आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है ।शासन व प्रशासन के लोग व्यापारियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं ।लूटेरे निर्भीक होकर दुकान में घुसकर लूटपाट तथा व्यापारियों की हत्या कर रहे हैं ।
व्यापार मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तथा शासन और प्रशासन में बैठे उच्च अधिकारियों से मांग करती है कि व्यापारियों के साथ घट रही अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाएं ।तथा सभी अपराधियों को गिरफ्तार करें ,व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करें। तथा प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दें। ताकि व्यापारियों में व्याप्त भय व असुरक्षा की भावना खत्म हो ।

