अपना जिला

चौपाल लगा कर पूर्व विधायक ने गिनाई सपा की उपलब्धिया

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने लालनपुर में  चौपाल आयोजित करते हुए समाजवादी पार्टी के नीतियों से संबंधित पत्रक कार्यकर्ताओं में वितरित किया । चौपाल को संबोधित करते हुए उमेश चन्द पाण्डेय ने कहा कि किसान लूट रहा है मजदूर भूख से मर रहा है ।बेरोजगारी सुरसा की तरह आकार बढ़ाती जा रही हैं नौकरी के नाम पर युवकों को धोखा दिया जा रहा है । समाजवादी सरकार ने किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी थी किसान जीवन दुर्घटना बीमा पांच लाख ,सांप काट ले बिच्छू काट ले एक्सीडेंट हो जाए यदि किसान के पास एक विश्वावा जमीन थी  तो उसके परिवार को पांच लाख दिया गया।आगें उन्होंने ने कहा कि सरकार मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में माहिर है वह भ्रम जाल फैलाकर चुनाव जीतती है समाज के सद्भाव को बिगाड़ना और नफरत का जाल फैलाना उसकी फितरत में है । अब जनता जान चुकी है तथा आने वाले समय में इसका जबाब देने के लिए तैयार बैठी है । इस अवसर पर  डा.अखिलेश कन्नौजिया, चन्द्रकिशोर पाण्डेय,सतीश पाण्डेय आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *