अपना जिला

16 सितंबर को वाणिज्य कर के सर्वे छापे के विरोध में ज्ञापन देगा व्यापार मंडल

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता ने समस्त व्यापारियों से अपील की है कि सरकार द्वारा पहले ही स्पष्ट किया गया था जीएसटी लागू करते समय किसी भी प्रकार का अधिकारियों द्वारा जांच सर्वे नहीं किए जाएंगे जबकि वाणिज्य कर आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया है कि आदेश S I B को विशेष अधिकार देते हुए व्यापारियों की एक महा क्षेत्रवाद जांच सर्वे करने का अधिकार दिया गया जो स्वीकार करने योग्य नहीं है इसके विरोध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकार मऊ को 16 सितंबर 2020 को जनपद मुख्यालय पर दिया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार के सर्वे व छापे को बर्दास्त नही किया जाएगा। एस आई बी को सर्वे के लिए दिये गए विशेष अधिकार वापस लिए जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *