अपना जिला

प्रकाश नर्सिंग स्कूल में ‘‘अलोहा नवोटा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल पर हवाई भाषा के ‘‘अलोहा नवोटा‘‘ के कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रकाश नर्सिंग स्कूल के परिसर मे सम्पन्न हुआ साथ ही ए0एन0एम0 एवं जी0एन0एम0 के छात्राओं का स्वागत किया गया एवं ए0एन0एम0 एवं जी0एन0एम0 अन्तिम वर्ष के छात्राओं का भव्य विदाई समारोह किया गया, जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश नर्सिंग स्कूल के चेयरमैन प्रकाश चन्द राय एवं श्रीमती इन्दू राय उपस्थित रहे एवं उन्होने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग व्यवसाय एक विशेष कला है, जिसके माध्यम से एक मरीज के स्वास्थ्य के सुधार हेतु हमे सतत् पर्यत्नशील रहना चाहिए एवं उन्होने बेटियों के विकास हित मे भी कुछ विशेष सुझाव देते हुए हमेशा अपने अधिकार के लिए अग्रसर रहने के लिए तरीके बताये। विद्यालय के निदेषक मनीष राय उपस्थित छात्राओं को हार्दिक शुभ-कामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया, श्रीमती इन्दू राय एवं श्रीमती तृप्ती राय के द्वारा टापर छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर छात्राओं (रंजना चौहान, प्रियंका, अर्चना, सुमन,) द्वारा ‘‘बेटी पढ़ाओं- बेटी बचाओ‘‘ नाटक के माध्यम से लोगों को सन्देश दिया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसपर उपस्थित लोग झुम उठे।
इस अवसर पर न्यूरो सर्जन डा0 नितिश राय, वरिष्ट हड्डी रोग विषेषज्ञ डा0 पी0के0 पाण्डेय, जनरल फिजिषियन डा0 आनन्द पाण्डेय, एवं प्रकाष डायग्नोस्टिक सेन्टर के डायरेक्टर अखिलेष राय उपस्थित रहे।
प्रकाश नर्सिंग स्कूल के प्राचार्य बिपिन विजय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे नर्सिंग स्कूल के उप-प्राचार्य श्रेजला माली शिक्षक-गण संजू, मोबसीरा, माधुरी, ज्योति, मुकेश, राजकुमारी, रागिनी, रेनू, ने सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *