पुलिस मुठभेड में 03 अन्तरजनपदीय शराब माफिया गिरफ्तार व एक अभियुक्त पुलिस के गोली से घायल अस्पताल में भर्ती
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.03.2018 को थाना चिरैयाकोट पुलिस व स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम नसीरपुर की तरफ से कुछ अन्तरजनपदीय शराब माफिया दो चार पहिया वाहन पर सवार होकर एक डिग्री कालेज तरफ की ओर आ रहे है जिसमें कोई संदिग्ध पदार्थ है। इस सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने रामनवल डिग्री कालेज के पास चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर चेकिंग करना शुरु किया तो कुछ देर बाद दो चार पहिया वाहन आते दिखाई दिया। जिन्हे टार्च के रोशनी से रोकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार बदमाशों ने पुलिस को देख लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे इस पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गयी तथा मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पुलिस की गोली से घायल हुआ जिसका इलाज जिला अस्पताल मऊ मे चल रहा है, साथ ही पुलिस टीम द्वारा भाग रहे एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान बदमाशों द्वारा बताया गया कि ग्राम टेनुआ को नहर के किनारे खाली पड़े एक निर्जन व लावारिस मकान में धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र शिव कुमार मौर्या निवासी कहिनौर थाना सरायलखन्सी मऊ जो कि हमारे गैंग का लीडर है और माल रखा है अभियुक्त के निशान देही पर उक्त स्थान पर जाकर माल बरामद किया गया व साथ ही एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । व सरगना को चिन्हित कर गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरूध्द मु0अ0सं0 39,40,41,42/18 धारा 307,272,273 भादवि, 60/60/63 आबकारी अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण में 1. चंकी दीक्षित उर्फ रोशन पुत्र सुभाष दीक्षित निवासी बेलवा बाबतपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।
2. अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र मदनलाल श्रीवास्तव निवासी लोदी सुल्तानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर। 3. अनन्त मौर्या पुत्र रणधीर मौर्या निवासी पलिया थाना रानीपुर मऊ।
सामान बरामदग में 1. दो अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद खोखा कारतुस व 02 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर। 2. 23 अदद ड्रम अपमिश्रित शराब। 3. एक अदद महिन्द्रा स्कार्पियों (यू0पी0 66 एफ 0939)। 4. एक अदद टाटा विक्टा गोल्ड (यू0पी0 53 सीटी 0972)। 5. 04 अदद मोबाईल फोन।
गिरफ्तारकर्त्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह (थाना चिरैयाकोट), प्रभारी निरीक्षक परमानन्द मिश्रा (स्वाट टीम), उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय(थाना चिरैयाकोट), उ0नि0 बी0के0 सिंह(स्वाट टीम), एचसीपी सेनापति सिंह(स्वाट टीम), का0 राकेश सिंह(थाना चिरैयाकोट), का0 विभव सिंह(थाना चिरैयाकोट), का0 विवेक पाण्डेय(स्वाट टीम), का0 जवाहर सरोज(स्वाट टीम), का0 राणा प्रताप(स्वाट टीम)। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
