पथ प्रकाश से नगर होगा जग-मग, वार्ड सं0 14 में 22.14 लाख के कार्य का लोकार्पण : पालकी
मऊ। नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड सं0 14 मुहल्ला हकीकतपुरा मुस्हर बस्ती में बाला सिंह के प्लाट के पास सुग्रीव यादव से रुकमनी के मकान तक लगभग 22.14 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले का लोकार्पण शनिवार को किया।
मौके पर मौजूद वार्ड सभासद कमरुलइस्लाम ने पालिकाध्यक्ष का जबरदस्त स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं निर्माण सम्बन्धी कार्याें के प्रति श्री पालकी से मांग की। कहा कि हमें आपसे अधिक आशायें सम्बद्ध हैं। उन्होंने श्री पालकी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस नाले के निर्माण से हमारे क्षेत्र से जलनिकासी की समस्या में अवश्य कमी आयेगी। श्री कमरुलइस्लाम ने पालिकाध्यक्ष श्री पालकी से मांग किया कि हमारे वार्ड में वांछि विकास के मार्ग को और प्रशस्त किया जाना अति आवश्यक है।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि आपके क्षेत्र के समुचित विकास के मार्ग में विद्यमान सभी बाधाओं को दूर कर आवश्यक कार्य कराये जायेंगे। नगर क्षेत्र स्थित किसी भी वार्ड को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस समय नगर स्थित सभी वार्डाें में जल-निकासी के लिये दो दर्जन से अधिक स्थानों पर नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि नगर में जल-निकासी की व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। श्री पालकी ने बताया कि साथ ही रास्तों की मरम्मत करायी जा रही है। इसके लिये इण्टरलाकिंग कार्य तेजी से हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नगर के सभी मुख्य मार्गाें पर शासन की मंशा के अनुरूप बिजली खपत को कम करने के उद्देश्य से सोडियम लाइटों के स्थान पर एल.ई.डी. लाइट लगायी जा रही हैं। इसी प्रकार जल्द ही औरंगाबाद से भदेसरा तक बाँध-पटरी की मरम्मत व आर.सी.सी. निर्माण कराने तथा बन्धे पर पोल लगाकर पथ-प्रकाश की व्यवस्था देने का कार्य भी आरम्भ होने वाला है।
पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी ने नगर क्षेत्र स्थित छूटे हुये मकानों पर कर लगाने हेतु नगरवासियों से आवेदन की अपील करते हुये कहा है कि ऐसे प्रत्येक भवन स्वामी जिनके मकान अभी तक छूटे हुये हैं वह अपने भवनों पर करारोपण हेतु चूक न करते हुये 31 मार्च 2018 तक अवश्य ही आवेदन करें, ताकि उनके भवनों पर पालिका द्वारा करारोपण की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मकानों पर कर लगाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कमरुलइस्लाम मेम्बर, नसीम अख्तर मेम्बर, मुनौवर रजाई मेम्बर, मकबूल मेम्बर, मोलवी रफीक, सुग्रीव यादव, जगदीश कुमार, रामबदन, हरिकेश, इम्तेयाज अहमद, रोशन लाल, मिठाई लाल, शफीक अहमद मंसूरी, अहमद, टुन्न-टुन्न, राम प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, जावेद अहमद, अतीक अहमद, सुबरिम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

