20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 23.03.2018 को प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान डफिया पुलिया के पास से अभियुक्तगण रोहित पासवान पुत्र दिनेश पासवान निवासी बाउडीह, श्रवण कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बोहरन थाना मधुबन मऊ के कब्जे से क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तो के विरूध्द मु0अ0सं0 102,103/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।
