Uncategorized

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए DIG आजमगढ़ को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने विगत कुछ दिनों पहले तरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंजराव पोस्ट बनगांव जनपद आजमगढ़ के निवासी श्री रामजीत शुक्ला के भूमि के प्रकरण के विषय में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा। मामला मूलतः विवाद आबादी के जमीन के संदर्भ में है जो कि मौके पर आबादी श्री राम जी शुक्ल के घर के सामने है विवादित आबादी के भूमि के ठीक सामने रामजीत शुक्ल के नाम से चक आउट है जो की खतौनी में अंकित है।चूँकि मौके पर आबादी के जमीन पर श्री रामजीत शुक्ल काबिज हैं और विपक्षी पार्टी अशोक गौंड 500 मीटर दूरी पर अपना घर का निर्माण किए हुए हैं, जो कि ग्राम समाज की जमीन है। अशोक गौंड द्वारा रह रहकर उक्त भूमि के संदर्भ में विवाद किया जा रहा है जो कि उस हलके के प्रभारी तरवा थाना के सब इंस्पेक्टर मोहन प्रसाद गौंड़ जो कि अशोक गौंड के रिश्तेदार हैं और वह अशोक गौंड़ का पक्ष ले रहे हैं। इसी प्रकरण के संदर्भ में शांति व्यवस्था कायम रहे इसलिए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने न्याय उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विशाल उपाध्याय, जगदंबा उपाध्याय, अवनीश पांडेय, शुभम उपाध्याय, रमेश पांडे, निलेश पांडे ,रामजीत शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *