बड़ागांव में हो सामुदायिक केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण : सुरेश यादव
मऊ। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव सुरेश यादव ने मुख्य विकास अधिकारी मऊ से मुलाकात कर ग्राम पंचायत बड़ा गांव में सामुदायिक केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ा गांव की आबादी लगभग 7000 की संख्या में है लेकिन वहां पर कोई भी सामुदायिक केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है वर्तमान में वैश्विक कोरोना महामारी के वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
श्री यादव आज मुख्य विकास अधिकारी से मिले और लिखित पत्र देकर ग्राम पंचायत में सामुदायिक केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का आग्रह किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मनीष राय, राकेश चौधरी, रमेश कुमार यादव तथा रोहित गौंड आदि मौजूद रहें।

