नदवासराय पुलिस चौकी पर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
नदवासराय/मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नदवासराय पुलिस चौकी पर मंगलवार को शान्ति समिति की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी होली के त्यौहार को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी। यह त्यौहार आपसी भाई-चारे का संदेश देता है इसलिए इसमें कहीं भी कोई ऐसी चूक न हो पावें। जिससे इस त्यौहार में खलल पडे़। यह त्यौहार समाज में सामाजिक समरसता का संदेष देता है। बैठक में आये दर्जनों प्रधानों ने भी अपने-अपने ग्रामपंचायतों में शान्ति व्यवस्था कायम रखने का पूरा भरोसा जताया। क्षेत्र में षराब की बिक्री एक मार्च से ही बन्द रहेगी। इसका कड़ाई से पालन किया जायेगा। कार्यक्र का संचालन वफाउललाह खां ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जमाल अहमद सिद्धिकी, प्रभारी निरीक्षक घोसी डीके श्रीवास्तव, चौकी इन्चार्ज नदवासराय चन्द्रभान सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नदवासराय आनन्द बरनवाल ‘अंशु’, ग्रामप्रधान महेन्द्र चौहान, मुन्ना चौहान, अवधेष यादव, संतोश सिंह, सालिम खां, फैसल खां, बाबा फरीद, शैलेन्द्र सिंह, जयराम चौहान, बाबा शमशाद, शमशाद अहमद सुद्दी सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।

