मिलावटी मिठाई की धड़ल्ले से बिक्री जारी
नदवासराय/मऊ। स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत होली पर्व के अवसर पर मिलावटी मिठाई की धड़ल्ले से बिक्री जारी है। दुकानों पर मिलावटी खोवा व छेना की सप्लाई हो रही है। जिसके भरोसे दुकानदार मिठाई बनाकर दुकान को सजा रहे हैं और मिठाई की बिक्री कर रहे हैं। ये मिलावटी मिठाई स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसान देह है। जो विभिन्न प्रकार के रोगों को जन्म देते है।
इस समय मिलावटी खोवा परातों में भरकर बाजारों, चट्टी दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। इस खोवों की रेट सस्ती होने से मिठाई के दुकानदार आसानी से खरीद कर मिठाई बनाकर नफा कमा रहे हैं। इस सम्बन्ध में जावेद अख्तर, रामसिंह, शमशाद, रामप्रवेश, सोनू सिंह आदि ने बताया कि हफ्तों से बाजारों में मिलावटी खोवों की बिक्री खूब धडल्ले से हो रही है। कमोबेश यही हालात जनपद के कस्बों, गांवों के चट्टी चौराहे सहित नगर का है।
