खेल-खिलाड़ी

जनपद के प्रत्येक ब्लाक के खिलाड़ियों द्वारा फुटबाल, वालीवाल, कबडडी तथा एथललेटिक्स, भाला एवं गोला फेंक का आयोजन

मऊ। इण्डिया खेलेगा, इण्डिया आगे बढेगा का नारा हमारे लोक प्रिय प्रधान मंत्री ने दिया है। इस नारा को जोर शोर से युवा वर्ग अपना रहा है जिसका परिणाम गॉव-गॉव, गली-गली में खेलते हुए युवाओं को देखा जा सकता है, और यही युवा गॉव से आगे बढते हुए इस मैदान में दिखाई दे रहे है नए भारत का निर्माण कर रहे है उक्त उद्गार नेहरु युवा केन्द्र मऊ के तत्वावधान मे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देते हुए समापन समारोह के अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि रामकृष्ण भारद्वाज ने डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम के प्रांगण में व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में जिला के प्रत्येक ब्लाक के 271 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फुटबाल, वालीवाल, कबडडी तथा एथललेटिक्स , उच्ची कुद ,लम्बी कूद, भाला एवं गोला फेंक आदि के इवेण्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक मुख्य अतिथि एवं जिला क्रीडाधिकारी अतुल कुमार सिनहा विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं निहाल सिंह जिला युवा समन्वयक नेहरु युवा केन्द्र मऊ आयोजक अतिथि के रूप में विद्यमान रहे। कबडडी का फाइनल मैच में विजेता मुस्कुरा और उप विजेता लैरो दोनवार की टीम रही, वालीवाल के फाइनल मैच में कुशमौर विजेता और लैरो दौनवार की टीम उप विजेता रही, फुटबाल के मैच में विजेता टीम दोहरीघाट और उप विजेता राघोपट्टी रही । एथलेटिक्स में 1600 मीटर दौड में प्रथम स्थान लखनौर के द्वारिका द्वितीय अखिलेश यादव एंव तृतीय सर्वेश यादव ने प्राप्त किया। सभी खिलाडियों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया मुख्य अतिथि ने कहा कि देश का विकास नवयुवकों से और उनका चरित्र खेल से होता है। प्रतियोगिता में विनय कुमार अनुराग आर्या, अशोक कुमार शर्मा, शिवानंद राजभर, वृजेश कुमार एवं संजीव कुमार ने निर्णायक का कार्य सपन्न किया। खिलाडियों में खेल के के माध्यम से सद्भावना का विकास होता है खेल परिसर में प्रत्येक खिलाडियों को खेल भावना और देश हित के प्रति लगाव होना चाहिए जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने कहा कि नेहरु युवा केंन्द्र के द्वारा प्रत्येक वर्ष खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने के लिए और उनकी प्रतिभा दूर तक फैलाने के लिए काम करता हैं ताकि उनका विकास हो सकें। कार्यक्रम के दौरान सासद प्रतिनिधि के साथ आए विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिह तोमर ने सांसद की ओर से स्टेडियम में खिलाडियों को स्वच्छ पानी पीने के लिए आर. ओ. प्लाण्ट उपलब्ध कराने की घोषण किया। खेल कूद के समापन समारोह में नेहरु युवा केन्द्र के लेखाकार ओम प्रकाश मिश्र, अर्जुन, नरेन्द्र तिवारी, हंसराज चौहान, पूजा राय चंदन, ममता, आरती, निधि तिवारी, संगीता का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *