अपना जिला

तमसा ने ओढ़ी धानी चुनर, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर हुआ पौधरोपण

मऊ । सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भैरवी वन में सघन पौधरोपण कर तमसा तट को हरा भरा बनाने ला प्रयास स्वयंसेवकों ने किया. गुलाब, हरीतिमा, बोगनविलिया सहित दर्जनों पौध लगाए गए।
होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. नम्रता श्रीवास्तव, डा. अरविंद श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, डीजीसी राजेश सिंह राज़, प्रमोद साहनी, नगर उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर सोनकर, कानूनगो सदर संग्राम सिंह, अजीत सिंह, विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री वीर प्रताप के साथ भैरवी संकल्प प्रकल्प के अमन प्रताप सिंह, शुभम गुप्ता, विशाल साहनी, घाट संरक्षक लालचंद ने पौधरोपण में तत्परता से अवदान दिया. व्यवस्थापक पुरुषार्थ सिंह आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए वन महोत्सव में सघन पौधरोपण की योजना से परिचित कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *