अपना जिला

छितनपुरा ईदगाह में 6.30 बजे ईद की नमाज़ हुई, लोगों ने दी एक दूसरे को बधाई

मऊ। नमाज़ की इमामत हाफिज जकी नक़्शबन्दी साहब ने की। यहां की नमाज़ में मऊ में सबसे बड़ी संख्या में यहां लोग भाग लेते है। एक अनुमान के मुताबिक आज छितन पूरा ईदगाह में 25000 लोगो ने नमाज़ अदा की।

नमाज़ से पहले मुफ़्ती अनवर अली साहब ने अपने आधे घण्टे के सम्बोधन में विश्व स्तर के सामाजिक और राजनैतिक हालात पर चर्चा करते हुए बताया कि मुल्क की आज़ादी में मुसलमानों का बहुत बड़ा योगदान है।उन्होंने बताया कि बटवारे के बाद मौलाना हुसैन अहमद मदनी साहब की अपील पर बड़ी संख्या में मुसलमानों ने पाकिस्तान जाने का अपना इरादा बदलकर यही रहने का फैसला किया।

साम्प्रदायिक लोगो के मुल्क का माहौल खराब करने के मंसूबे के कारण देश के मुसलमानों में जो भय व्याप्त है उसपर मौलाना ने इस्लाम की तारीख का हवाला देते हुए कहा कि समय बदलता रहता है, हम लोगों को अपने अच्छे आचरण से सबके दिलों में जगह बनाने की आवश्यकता है। जब हमारी संख्या 313 थी तब कोई मिटा नही सका तो आज 20 करोड़ को कोई क्या खत्म करेगा। होकूमते बदलती रहती है, जब भी हम शैतान को हावी होने देंगे तो अल्लाह हमें इम्तेहान में डालता है।

पर्यावरण दिवस को दृष्टिगत रखते हुए मुफ़्ती अनवर अली साहब ने पानी की सुरक्षा करने तथा अधिक से अधिक विरक्षारोपण पर ध्यान देने की भी अपील की।

नमाज़ के बाद दुआ में हमारे प्यारे देश भारत को अंदरूनी और बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने के लिये अल्लाह से दुआ मांगी गई। नमाज़ के बाद बड़ी तादाद में लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

पुलिस और नगरपालिका ने भी ज़िम्मेदारी निभाई…

ईद के औसर पर अगर पुलिस प्रशाशन और नगरपालिका की तारीफ न कि जाए तो ये बहुत बड़ी बे ईमानी हो जाएगी। मुसलमान शांति से ईद की नमाज़ अदा कर सके इसके लिये ज़िला प्रशाशन और पुलिस ने मऊ की सभी सीमाओं को सुबह 4 बजे से ही सील कर दिया था। हर ईदगाह में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। नमाज़ की जगह जितने भी रास्ते आते है सब जगह फोर्स लगी थी कि कही से कोई आवारा जानवर न आजाये। सुवरों को एक दिन पहले से ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। जगह जगह मजिस्ट्रेट तैनात थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार भ्रमण कर रहे थे। बीती पूरी रात भी पुलिस चाको चौबंद थी। दूसरी तरफ नगरपालिका के कर्मचारियों ने भी कमाल ही करदिया। पूरी रात सफाई करते दिखे। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी और सफाई निरीक्षक भी निरीक्षण करते रहे। विधुत विभाग ने भी अपनी ज़िम्मेदारी अच्छे से निभाई।
नगर पालिका के चेयरमैन और समस्त अन्य विभागों के अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *