अपना जिला

भारत विकास परिषद ने गोद लिए गांव होरो के मठिया में किया भूमिपूजन

मऊ। भारत विकास परिषद के ग्राम विकास प्रकल्प के राष्ट्रीय मंत्री सुदीप टंडन ने बुधवार को परिषद के स्थानिय शाखा द्वारा गोद लिए गांव होरो के मठिया में भूमिपूजन के दौरान कहा कि परिषद द्वारा सबसे पहले शुद्ध पेयजल, शौचालय, खेल कूद की सामग्री, बच्चों के लिए लाइब्रेरी, स्कूल, अस्पताल, स्वच्छता आदि कि व्यवस्था कर जबतक पूर्ण नहीं कर लिया जाता तबतक कार्य चलता रहेगा। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि अपने कार्यों के दम पर इस शाखा ने इतने कम दिनों में केंद्रीय स्तर तक अपना स्थान बनाया और ग्राम विकास प्रकल्प के तहत इस जनपद के एक गांव को विकसित करने के लिए चयन किया गया। प्रांतीय प्रदाधिकारी डा. अलका राय ने कहा कि परिषद तो अपना काम कर रहा है पर गांव के लोगों को भी आगे बढ़कर उसके रखरखाव का पूरा इंतजाम करना होगा क्योंकि यहां जो भी कुछ भी लगेगा वह आपका ही होगा। इस दौरान भाविप अध्यक्ष मुरारीलाल केडिया, सामुहिक विवाह के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख संजय यादव, आजगमगढ़ के सचिव बद्री प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रश्मि बरनवाल, रवीश तिवारी, प्रकाश जैन, सौरभ जायसवाल, मुन्ना खरवार, गिरजा शंकर यादव, डा. रामप्रवेश, दुर्गा यादव, गेंदा प्रजापति, जयनाथ प्रजापति आदि शामिल थे। उधर विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा होरो के मठिया गांव में आधा दर्जन पौधे रोपे गए मुख्य अतिथि ग्राम विकास प्रकल्प के केंद्रीय मंत्री सुदीप टंडन ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को हरियाली बढ़ाने का शपथ दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *