Uncategorized

भारत विकास परिषद ने गोद लिए गांव के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार की

मऊ। भारत विकास परिषद की स्थानिय शाखा द्वारा गोद लिए गांव के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार कर ली है, ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बच्चों पठन पाठन की समुचित व्यवस्था के साथ साथ उन्हें स्वस्थ रखना परिषद की प्राथमिकता में है। इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर दो जनपदों के सीमा पर स्थित गांव होरो के मठिया में अपने प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मौजूदगी में पौधरोपण के साथ ही विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा उक्त बातें परिषद के अध्यक्ष मुरारीलाल केडिया ने पत्र पतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। परिषद की प्रांतीय पदाधिकारी डा. अलका राय ने बताया कि ग्राम विकास प्रकल्प के केंद्रीय नेतृत्व ने गांव का भ्रमण करने के पश्चात यह बताया गया था कि एक शाखा एक गांव योजना के तहत इस गांव का विकास किया जाएगा इसकी पहली किस्त आ चुकी है। अब गांव में जरुरत के हिसाब से जैसे जैसे जरुरतें देखने को मिलेंगी उसे पूरा करने के लिए परिषद अपना योगदान देता रहेगा। इस कार्य में ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि उन्हें इससे लगाव हो और वे इसकी देख रेख पूरी तरह से करते रहे और लंबे समय तक इसका लाभ उठा सकें इसमें परिषद की कोषाध्यक्ष रश्मि बरनवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष रवीश तिवारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *