खास-मेहमान

जिला कांग्रेस मऊ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

■ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

मऊ । जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह शहर क्षेत्र के राजीव गांधी महिला पीजी कालेज परदहां में हुआ। नव नियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेसजनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से हम सभी पदाधिकारियों पर विश्वास जता कर हमें जो दायित्व सौंपा है, इसके लिए हम सभी प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आभारी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि पहली बार मैंने देखा कि प्रियंका गांधी ने ऐसे व्यक्ति को जिले की बागडोर सौंपा है, जो दिनरात अथक प्रयास कर कांग्रेस को मऊ जनपद में स्थापित करने का काम कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, अमरेशचंद्र पांडेय, नसीम अहमद, राष्ट्रकुंवर, सुश्री राना खातून, घनश्याम सहाय, रामजपित पांडेय, शफीक अहमद डायमण्ड, नन्द किशोर्र ंसह, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, सोहेल नोमानी, अबूबकर अंसारी, खालिद अंसारी, माधवेन्द्र्र ंसह, राजकुमार राय, देवेंद्र राय, सावंर्त ंसह, रमन पांडेय, रमेश पांडेय, शशिकांत राय, मुश्ता़क अली मंसूरी, हंसनाथ तिवारी, स्वामीनाथ राय, रामचंद्र राय, छोटे लाल, सिकंदर प्रसाद, ख्वाजा गुड्डू, मलिक सेराजुद्दीन, आफताब अहमद, रेयाज़ अहमद, पप्पू अंसारी, विकायल प्रसाद, गौरव कुमार राय, रामकरण यादव, जितेंद्र कुमार भारती, सुभाष राम, आफताब सिद्दीकी, रफी अतहर, वकील अहमद आदि उपस्थित रहे।


नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी…

मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल कुमार राय, राजमंगल यादव, धर्मेंद्र, संजय यादव, श्रीमती शिला भारती को सौंपा गया है। जबकि महासचिव की जिम्मेदारी ब्रम्हानंद पाण्डेय, नज़ीर अहमद, कुंवर श्यामनारायर्ण ंसह, अनिल जायसवाल को सौपा गया है। जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अकरम प्रेमियर, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी काज़ी मुज़फ़्फे जमाल, सचिव विनोद कुमार राम,शिवाजी कन्नौजिया,मीना भारती, बालजीत चौहान,सदाशिव राय, महेंद्र गुप्ता, मोती राम, सम्पत मौर्या, नेसार अहमद,ओबैदुल्लाह अंसारी, राजेन्द्र सोनकर, लाल प्यार्रे ंसह को जिम्मेदारी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *